Dehradun Murder Case:देहरादून में पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, खुद पुलिस को दी सूचना

 

देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच पति ने कथित तौर पर अपनी 27 वर्षीय पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौत हो गई।

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी पति ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और इसके बाद मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस आरोपी पति की तलाश के साथ ही हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com