Delhi Gang Rape Case : उत्तराखंड की बेटी को नहीं मिला न्याय, छावला गैंगरेप और मर्डर केस में SC से आरोपी हुए बरी

Delhi Gang Rape Case : 2012 में निर्भया की ही तरह उत्तराखंड की बेटी के साथ हुए रेप और मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। SC ने तीनों आरोपियों को न सिर्फ बरी किया है बल्कि दिल्ली हाईकोर्ट और निचली अदालत के उस फैसले को भी पलट दिया है जिसमें आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी।

 

Delhi Gang Rape Case

Delhi Gang Rape Case : 19 साल की लड़की से हुई थी दरिंदगी

दिल्ली के छावला में 2012 में उत्तराखंड के पौड़ी की 19 साल की मासूम लड़की के साथ निर्भया जैसी वहशी दरिंदगी हुई। निर्भया की तरह मासूम का नाम बदलकर अनामिका रखा गया। मासूम दिल्ली के छावला में रहती थी और रोजाना की तरह वह 14 फरवरी 2012 को अपने काम के लिए घर से निकली थी। लेकिन जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाशी की लेकिन अनामिका का कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं पुलिस जांच में लड़की का शव 16 फरवरी को हरियाणा में एक गन्ने के खेत में मिला।

Delhi Gang Rape Case

Delhi Gang Rape Case : उस मासूम के साथ हुई कुरूरता देख सबकी रूह कांप उठी। अनामिका के साथ हुई घटना को दूसरा निर्भया केस कहा गया। उस मासूम के साथ तीन आरोपियों ने हैवानियत की सारे हदें पार की। बताया जाता है की उत्तराखंड की अनामिका को आरोपियों ने किसी जानवर के तरह नोचा था। लड़की को न सिर्फ मारा पीटा गया दो दिनों तक उसके साथ गैंगरेप भी किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने मासूम की आंखों में तेजाब तक डाल दिया था और उसके प्राइवेट पार्ट्स में शराब की बोतलें भी मिली थी। यहीं नहीं पानी गरम करके उसके शरीर को दाग दिया गया था।

 

Delhi Gang Rape Case

EWS पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, नहीं हटेगा आरक्षण: EWS पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, नहीं हटेगा आरक्षण

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chandra Grahan 2022 : आज पूरे चांद पर लगेगा ग्रहण, भारत में दिखने की ये है टाइमिंग

Tue Nov 8 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Chandra Grahan 2022 : कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि के दिन आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 : 20 से ही शुरू हो चुका है। […]
Chandra Grahan 2022

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में