Dengue In Dehradun : देहरादून में डेंगू का लार्वा मिलने पर नगर निगम ने काटा 400 चालान, 12 लाख की धनराशि जुटाई

Dengue In Dehradun : शहर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं, जहां लगातार जगह-जगह फागिंग और लार्वीसाइड का छिड़काव किया जा रहा है, वही डेंगू का लारवा मिलने पर चालान कर कार्रवाई की जा रही है, नगर निगम द्वारा डेंगू लार्वा पाए जाने पर अब तक करीब 400 चालान किए जा चुके हैं, जिसमें निगम द्वारा 12 लाख की धनराशि जुटाई गयी है

कूड़ा डंप करने पर चालान कटा

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मिलकर लोगों को डेंगू के प्रति लगातार जागरूक कर रहे हैं। नगर आयुक्त मनोज गोयल ने कहा कि डेंगू को लेकर जो हमारे द्वारा कार्रवाई की जा रही है अब उसका परिणाम दिखने लगा है। इसके अलावा लोगों में भी व्यापक तौर पर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। डेंगू से बचाव को लेकर प्रचार- प्रसार के लिए अतिरिक्त वाहन भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही आशा कार्यकरती भी घर-घर जाकर लोगों को जागरुक कर रही हैं। जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है। लारवा नष्ट करने के लिए प्रत्येक वार्ड में जाकर लार्वा साइडल का लगातार छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा सुबह शाम भी लगातार फॉगिंग की जा रही है।

 

ये भी पढ़ेंफ्रांसीसी कंपनी के साथ 2000 करोड़ के MoU हुआ साइन,सीएम धामी की मौजूदगी में लंदन में साइन हुआ MoU

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NIA Raid In Uttarakhand : देहरादून और ऊधमसिंह नगर में NIA की छापेमारी, आतंकियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप

Wed Sep 27 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   NIA Raid In Uttarakhand : ब्रेकिंग देहरादून के गन हाउस मालिक के घर एनआईए की रेड गन हाउस का मालिक है परीक्षित नेगी गन हाउस मालिक बीते 2 साल पहले दिल्ली पुलिस ने किया था […]
NIA Raid In Uttarakhand

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में