Diwarikhal Jokhani Marg:दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की मिली वित्तीय स्वीकृति, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी का जताया आभार

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भेंट कर बणगांव चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है, उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र के गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Khatima Tharu Mahotsav:खटीमा में थारू होली महामहोत्सव आयोजित, सीएम धामी ने वर्चुअल किया संबोधित

Thu Mar 19 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनसमुदाय को नमन करते हुए अपनी प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में