राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच गई है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजयपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, डोईवाला के स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार विधायक मदन कौशिक सहित तमाम नेता व मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियो ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। जिसके बाद जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा देहरादून पहुंची। राष्ट्रपति आज शाम देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना में विश्राम करेंगी।
देहरादून राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर में भी राष्ट्रपति दर्शन करेंगी
साथ ही नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने पर टिकट का विमोचन उनके द्वारा किया जायेगा
और शुक्रवार को वहीं अपना जन्मदिन भी मनाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान राष्ट्रपति निकेतन में विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजन किए जाएंगे। साथ ही वे निकेतन परिसर में एक अत्याधुनिक पार्क की आधारशिला भी रखेंगी। यह पार्क प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया जाएगा। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए है चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है