

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 96 श्रद्धांलुओं ने रक्तदान किया। शिविर में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की और कार्यक्रम कि सराहना की।


शनिवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की और रायवाला स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभांरम्भ ग्राम प्रधान राजेश जुगलान ने किया। जानकारी देते हुए ज़ोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि शिविर सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन में मानवता के कल्याण हेतु समर्पित है। शिविर में संत निरंकारी मिशन से जुड़े अनुयाइयो ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। ऐम्स ऋषिकेश से आए चिकित्सको की टीम ने रक्त संग्रहित किया। शिविर में कुल 200 रजिस्ट्रेशन हुए, 96 योग्य अनुयाइयो ने रक्तदान किया। शिविर में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की व्यवस्था सेवादल ने बखूबी संभाली। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षो से मिशन से जुड़े हुए हैं। मिशन कई वर्षो से जनहित के कार्य कर रहा है। हरभजन सिंह ने बताया कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से निरंतर रक्तदान शिविर आयोजित करता आ रहा है। मिशन के सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का संदेश “रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए” आज भी मिशन के श्रद्धालुओं द्वारा सेवा और त्याग की भावना से चरितार्थ किया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालक, संयोजक, मुखी, शिक्षक और सेवादल के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

