धामी कैबिनेट ने राज्य खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब खेल विश्वविद्यालय के निर्माण की बड़ी अड़चन दूर हो गई है। बता दे की राज्य खेल विश्वविद्यालय विधेयक को सरकार ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान पारित किया था। लेकिन राजभवन ने इस विधेयक पर कुछ आपत्तियां लगाते हुए इसे लौटा दिया था। इसके बाद अब राजभवन की आपत्तियों को दूर करते हुए इस विधेयक के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।वही खेल मंत्री रेखा आर्या ने संशोधित खेल विवि अधिनियम को कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरी कैबिनेट का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अध्यादेश को मंजूरी मिलने से जल्द ही प्रदेश के खिलाड़ियों के हित में विवि की स्थापना का काम पूरा होगा
Next Post
World Ayurveda Congress & Arogya Expo-2024: मुख्यमंत्री ने विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो 2024 का किया शुभारंभ
Thu Dec 12 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार देश की ’प्रथम योग नीति’ लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। योग नीति आयुर्वेद और योग को व्यापक स्तर पर साथ लाकर स्वास्थ्य […]

You May Like
-
September 17, 2023
PM Modi Birthday : पीएम मोदी का जन्मदिन, CM धामी ने पीएम मोदी को दी बधाई
