Harish Rawat Post:हरीश रावत के पोस्ट से मचा बवाल, बीजेपी ने कसा तंज

 

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के कांग्रेस से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासत गरमा गई है। हरीश रावत ने साफ किया है कि वह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि कांग्रेस पार्टी उनके रग-रग में बसी है और जब वह स्वर्ग जाएंगे तो कांग्रेस भी उनके साथ जाएगी। हरीश रावत के इसी बयान पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने तंज कसा है। बंसल ने कहा कि हरीश रावत ने सही कहा कि वह कांग्रेस को अपने साथ स्वर्ग ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह भी सोचने वाली बात है कि कांग्रेस ही कांग्रेस को स्वर्ग ले जाने की बात कर रही है। नरेश बंसल ने दावा किया कि हरीश रावत के मन में पार्टी को लेकर पीड़ा है, जो अब सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने हरीश रावत को एक किनारे कर दिया है, जिसके चलते वह दुखी हैं और अपनी आपबीती सोशल मीडिया के जरिए बयां कर रहे हैं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com