Kailash Mansarovar Yatra Cancelled : कैलाश मानसरोवर यात्रा को लगा ग्रहण, तीसरी बार कैंसिल होने से KMVN को करीब 12 करोड़ का घाटा

Kailash Mansarovar Yatra Cancelled : दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा मानी जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा को एक बार फिर ग्रहण लगता हुआ दिखाई दे रहा है। कोविड के चलते पिछले 2 साल से बंद पड़ी कैलाश मानसरोवर यात्रा अब तीसरी बार भी कैंसिल हो गई है। हालांकि इस बार यात्रा रद्द होने के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है। उधर कैलाश मानसरोवर यात्रा कैंसिल होने से KMVN को इन तीन सालों में करीब 12 करोड़ रूपए का घाटा हो चुका है।

Kailash Mansarovar Yatra Canceled

 

Kailash Mansarovar Yatra Cancelled : 12 जून से शुरू होनी थी यात्रा

12 जून से शुरू होने जा रही कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार भी नहीं होगी। केएमवीएन के महाप्रबंधक एपी बाजपेयी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा का संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जाता है लेकिन व्यवस्थाएं केएमवीएन के जिम्मे ही होती है। उन्होंने कहा कि यात्रा संचालन के लिए केंद्र ने किसी तरह के कोई दिशा—निर्देश नहीं दिए जिसके चलते आखिरी समय पर ये यात्रा रद्द कर दी गई है।

 

Kailash Mansarovar Yatra Canceled

Kailash Mansarovar Yatra Cancelled : उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यात्रा न होने से उत्तराखंड में आर्थिक नुकसान हो रहा है। तो वहीं जानकारी के मुताबिक कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विदेश मंत्रालय से बातचीत करने की बात कही है। बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला पड़ाव उत्तराखंड के काठगोदाम से शुरू होकर भीमताल से अल्मोड़ा और पिथौरागढ़-गूंजी और फिर नाभीढांग होते हुए चीन तिब्बत बॉर्डर तक पहुंचता है।

Kailash Mansarovar Yatra Canceled

ये भी पढ़ेंआसमान से पुष्प वर्षा के बीच देश को मिले 288 जांबाज योद्धा, IMA ने किया ये रिकॉर्ड दर्ज

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Corona Case Update : देश में फिर डराने लगे कोरोना के आंकड़ें, 24 घंटे में 8 हजार से अधिक मामले आए सामने

Mon Jun 13 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Corona Case Update : भारत में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामले डराने लगे है। पिछले 3 दिन से लगातार देश में 8 हजार से अधिक कोविड के केस सामने आ रहे है। 24 घंटे […]
Corona Case Update

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में