
पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के समीप शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में हरिद्वार जिले के रायपुर जीतपुर निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मृतकों की पहचान अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49), शब्बो पत्नी अफजाल (40), अन्नाविया पुत्री अफजाल (3), शादाब पुत्र अफजाल (14) और गुफरान पुत्र अकबर (34) के रूप में हुई है। सभी थाना कोतवाली लक्सर क्षेत्र के रायपुर जीतपुर के निवासी बताए गए हैं।
हादसे में घायल अरमान पुत्र अफजाल को रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है। इससे पहले उसे सीएचसी बागी ले जाया गया था जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए श्रीनगर रेफर किया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

