Karan Mahra Angry On Ganesh joshi गणेश जोशी के दलाली वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, दागे कई सवाल

Karan Mahra Angry On Ganesh joshi कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। कांग्रेस ने गणेश जोशी के दलाली वाले बयान पर आक्रमक होकर कई सवाल दागे है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि nh 74 की जांच सीबीआई से कराने वाली सरकार बैकफुट पर क्यों आई भ्रष्टाचार के मामले सामने आने के बाद भी भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

भ्रष्टाचारियों को दिया संरक्षण

गणेश जोशी के मसूरी विधानसभा की कार्यसमिति की बैठक के दौरान दलाली वाले बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। करण महारा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जी से सवाल पूछा कि भाजपा सरकार ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सरेआम सड़क पर एक शख्स की पिटाई कर देते हैं ऐसे में क्या यही जनसेवा की परिभाषा है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की भाजपा युवाओं की क्या सेवा कर रही है। भाजपा ने कांग्रेस की योजनाओं को कॉपी पेस्ट करने और नाम बदलने की सेवाएं आज तक देश के लिए क्या किया है। बता दें कि गणेश जोशी ने कार्यसमिति की बैठक में कहा कि सत्ता मिलने पर भाजपा जहां सेवा करती है वहीं अन्य दल दलाली करते हैं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rahul Gandhi On Wrestlers Protest पहलवानों के साथ हुई क्रूरता पर राहुल गांधी का बयान, अहंकारी राजा सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज

Sun May 28 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Rahul Gandhi On Wrestlers Protest संसद जाने पर अड़े पहलवानों को हिरासत में लेने को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का कहना है कि राज्य अभिषेक पूरा होने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में