Kashipur julus Vivad:काशीपुर में दंगा भड़काने की कोशिश नाकाम, उपद्रव वाले इलाके में प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

 

काशीपुर में बवाल के बाद धामी सरकार का बुलडोजर गरज उठा। जिस जगह से उपद्रव शुरू हुआ था, वहां अवैध अतिक्रमण पर सीधा पीला पंजा चला दिया गया। पुलिस ने पहले हालात काबू किए और फिर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर साफ संदेश दे दिया कि काशीपुर में दंगा करने वालों पर सिर्फ कानून ही नहीं, बुलडोजर की कार्रवाई भी चलेगी। सरकार का साफ कहना है जो फिजाओं में नफरत घोलेंगे, उन्हें घर और कारोबार पर भी सख्त कार्रवाई झेलनी होगी।काशीपुर से खबर, जहां 21 सितंबर की रात निकले बिना अनुमति जुलूस ने पूरे शहर का माहौल बिगाड़ दिया। भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला किया, सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और हिंसा फैलाने की कोशिश की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में समाजवादी पार्टी के नेता नदीम अख्तर समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। SSP मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और बाकि आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन का साफ संदेश है कि काशीपुर में कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और शांति-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Trivendra Singh On Paper Leak:UKSSSC पेपर लीक पर सियासत गरमाई, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने की जांच की मांग

Mon Sep 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड में हाल ही में हुए UKSSSC एग्जाम के दौरान पेपर लीक प्रकरण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। देहरादून से हरिद्वार तक बेरोजगार युवा सड़क पर उतर आए हैं और सरकार के […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में