Kawar Yatra Baithak:आईजी एसटीएफ एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर पहुंचे हरिद्वार, कांवड़ मेला-2026 की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

 

पुलिस मुख्यालय से आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह गुंज्याल हरिद्वार पहुंचे तथा प्रचलित कांवड़ मेला-2026 के दृष्टीगत शहर क्षेत्र के चण्ड़ी चौक/ शंकराचार्य चौक/ बैरागी केम्प पार्किंग / हरकी पैड़ी क्षेत्र एंव अन्य स्थानों पर एसएसपी हरिद्वार एंव अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

अपने भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा शिव भक्तो को फल एँव आवश्यक फलाहार वितरण कर उनके गन्तव्य के लिए रवाना किया गया तत्पश्चात मेला कन्ट्रोल रुम पहुंचकर सीसीटीवी कन्ट्रोल रुम से शहर से लेकर देहात तक का निरीक्षण किया गया

भ्रमण के उपरान्त कांवड़ मेला में नियुक्त सूपर जोनल एंव जोनल पुलिस अधिकारियों के साथ प्रचलित कांव़ड़ मेले की व्यवस्थाओं कीसमीक्षा की गई तथा आगे की व्यवस्थाओं की रणनीति बनाई गई महोदय द्वारा अवगत कराया गया की धीरे- धीरे हमें यातायात प्लान पर विशेष ध्यान रखना है कि छोटी –छोटी घटनाओं को तत्काल मौके पर पहुंचकर निस्तारण का जाये,सोशल मीड़िया पर जो टीम काम कर रही है वह 24 घण्टे अपड़ेट रहे किसी भी प्रकार की अफवाएं फैलती है तो सम्बन्धित व्यक्ति को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाये हमें किसी घटना का इन्तजार नहीं करना है

प्रत्येक जोनल सेक्टर में सक्षम पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है साथ ही पुलिस मुख्यालय से भी उच्चाधिकारियों द्वारा निरन्तर कांवड़ मेले की निगरानी की जा रही है। आने वाले सप्ताह हम सभी लोगों को एक टीम के रुप में मिलकर कार्य करना होगा जिससे की हम हर चुनौती का सामना कर सकें। कुछ स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त किया जाना है जिस हेतु एसएसपी हरिद्वार एंव नोड़ल अधिकारी कांवड़ मेला को निर्देशित किया गया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Saugat:सीएम धामी ने किया विकास योजनाओं का लोकार्पण –शिलान्यास, नवनिर्मित सामुदायिक भवन किया समर्पित

Tue Aug 4 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपयों की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com