सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड शासन पंकज पांडे, सचिव आपदा विनोद सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग दयानंद ने केदारघाटी के प्रभावित क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण एव हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त मार्गों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाशआउट सड़क मार्ग को पुर्नस्थापित करने के लिए प्राथमिकता से प्लानिंग तैयार कर अविलंब कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उच्च अधिकारियों ने पैदल यात्रा को 15 दिन में सुचारू करने के लिए सभी संबंधित विभागों से सुझाव मांगे। इसके लिए अनिवार्य पुनर्निमाण कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर 2 से 3 दिनों के भीतर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
Next Post
CM Inspection:मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई निरीक्षण
Tue Aug 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत व […]

You May Like
-
March 21, 2022
Big Breaking : विधायक दल की बैठक के बाद बड़ा फैसला
