Koshyari Statement On Maharashtra : महाराष्ट्रवासियों पर दिए बयान को लेकर बुरे फंसे राज्यपाल कोश्यारी, छिड़ गई सियासी वॉर

Koshyari Statement On Maharashtra : देश की पॉलिटिक्स में ये क्या हो रहा है कोई राष्ट्रपति का अमपान कर रहा है तो कोई राज्यवासियों पर टिप्पणी कर रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान से अलग बखेड़ा हो गया है। भगत सिंह कोश्यारी का कहना है कि यदी महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाए तो यहां पैसा नहीं बचेगा।

 

Koshyari Statement On Maharashtra

 

Koshyari Statement On Maharashtra : मुंबई नहीं रहेगी देश की आर्थिक राजधानी-कोश्यारी

 

बीते दिन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी के एक बयान से सियासी माहौल गरमा गया है। जहां एक तरफ शिवसेना ने राज्यपाल के बयान को महाराष्ट्र का अपमान करार दिया है तो वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस बयान पर सहमती नहीं जताई है। फडणवीस का कहना है कि मराठी लोगों का महाराष्ट्र के विकास में बहुत योगदान है। उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल क्या बोले वह राज्यपाल ही बताएंगे लेकिन वह उनके बयान से सहमत नहीं है।

Koshyari Statement On Maharashtra

Koshyari Statement On Maharashtra : बता दें कि महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने अपने विवादित बयान में कहा है कि महाराष्ट्र, खासकर मुंबई और ठाणे से अगर गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाए तो यहां कुछ पैसा नहीं बचेगा और फिर मुंबई देश की आर्थिक राजधानी नहीं रह जाएगी। उधर गवर्नर के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है और बाहर से आकर महाराष्ट्र में बसे लोगों बनाम स्थानीय लोगों का मुद्दा एक बार फिर उठ गया है।

 

Koshyari Statement On Maharashtra

ये भी पढ़ेंभाजपा ने कर दी मदन कौशिक की छुट्टी, अब महेंद्र भट्ट को मिली प्रदेश की कमान

 

 

 

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Pravesh Dwar In Kedarnath : केदारनाथ आपदा के नौ साल बाद बना मंदिर का प्रवेश द्वार, भक्त घंटी बजाकर ले सकेंगे एंट्री

Sat Jul 30 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Pravesh Dwar In Kedarnath : केदारनाथ आपदा के नौ साल बाद केदारनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार में गेट का निर्माण हो गया है और इसके साथ ही गेट पर घंटी भी लगाई गई है। जिसके बाद […]
Pravesh Dwar In Kedarnath

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में