लद्दाख में शहीद हुए पौड़ी के लाल भूपेंद्र सिंह नेगी का आज उनके पैतृक घाट पाबौ में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हाल ही में सैन्य अभ्यास के बाद श्योक नदी में टैंक डूबने से भूपेन्द्र समेत 5 जवान शहीद हो गए थे।आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बिशल्ड लाया गया जहां शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी तादाद में लोग पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीद के अंतिम संस्कार में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शहीद के परिजनों को हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया । इसके साथ ही शहीद जवान के दिव्यांग बच्चे की शिक्षा में भी सहयोग करने की बात कही।
Next Post
CM TOOK MEETING : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उर्जा विभाग की बैठक ली
Tue Jul 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में उर्जा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में विद्युत उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा […]

You May Like
-
December 14, 2024
IMA Passing Out Parade: भारतीय सेना को आज मिले 456 नए सैन्य अधिकारी