Madmeshwar Temple Door:द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के खुले कपाट, कई श्रद्धालु बने इस पल के साक्षी

 

उत्तराखण्ड के पंच केदारों में द्वितीय केदार के रूप में विश्वविख्यात भगवान मदमहेश्वर के कपाट आज विधिवत शुभ लग्नानुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकालीन दर्शन के लिए खोल दिए गए है। कपाट खुलने के पावन अवसर पर कुल 667 तीर्थ यात्रियों ने भगवान मदमहेश्वर के प्रथम दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

 

कपाटोद्घाटन की पूर्व संध्या पर मदमहेश्वर मुख्य मंदिर समेत सहायक मंदिरों को छह कुन्तल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। श्रद्धालु 14 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान मदमहेश्वर के दरबार में पहुंच रहे हैं। भगवान मदमहेश्वर की यात्रा हर वर्ष मई माह में कपाट खुलने के साथ शुरू होती है और शीतकाल में पूजा ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में सम्पन्न होती है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bharat Darshan Yatra:मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की शिक्षा विभाग की बैठक, 1 हजार बच्चों को भारत दर्शन यात्रा कराने के दिए निर्देश

Wed May 21 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it     मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के क्रियाकलापों पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में