Mahashivratri 2022 : इस बार महाशिवरात्रि पर बन रहा ये अद्धभुत संयोग, जानें कौन से मुहूर्त में करें भगवान भोले की आराधना

Mahashivratri 2022 :

 

Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में आने वाली मासिक शिवरात्रि को महा शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 1 मार्च, मंगलवार को है।

Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि पर सुबह 11 बजकर 18 मिनट कर परिघ योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। इसके बाद शिव योग लग जाएगा। शिव के दौरान किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की मान्यता है। मान्यता है कि शिव योग में भगवान शंकर की विधि-विधान के साथ पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Mahashivratri 2022 : इस तरह करें भगवान शिवजी की पूजा

Mahashivratri 2022 :

1. मिट्टी या तांबे के लोटे में पानी या दूध भरकर ऊपर से बेलपत्र, आक-धतूरे के फूल, चावल आदि जालकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।2. महाशिवरात्रि के दिन शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का भी विधान है।
3. शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि का पूजा निशील काल में करना उत्तम माना गया है। हालांकि भक्त अपनी सुविधानुसार भी भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।

इन समय पर करेें पूजा-अर्चना

महाशिवरात्रि पहले पहर की पूजा: 1 मार्च 2022 को 6:21 pm से 9:27 pm तक

महाशिवरात्रि दूसरे पहर की पूजा: 1 मार्च को रात्रि 9:27 pm से 12:33 am तक

महाशिवरात्रि तीसरे पहर की पूजा: 2 मार्च को रात्रि 12:33 am से सुबह 3:39 am तक

महाशिवरात्रि चौथे पहर की पूजा: 2 मार्च 2022 को 3:39 am से 6:45 am तक

व्रत का पारण: 2 मार्च 2022, बुधवार को 6:45 am

इन कारण मनाई जाता है महाशिवरात्रि का पर्व

Mahashivratri 2022 :

Mahashivratri 2022 : मान्यता है कि महाशिवरात्रि शिव और माता पार्वती के विवाह की रात्रि मानी जाती है. मान्यता है इस दिन भगवान शिव ने सन्यासी जीवन से ग्रहस्थ जीवन की ओर रुख किया था. महाशिवरात्रि की रात्रि को भक्त जागरण करके माता-पार्वती और भगवान शिव की आराधना करते हैं.

ये भी पढ़ें –हरीश रावत पर दिए बीजेपी के इस विधायक के बयान से गर्माई सियासत, कांग्रेस ने कही ये बात

 

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ukraine-Russia War : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए मोदी सरकार का न्यू प्लान, 4 मंत्री जाएंगे पड़ोसी देश

Mon Feb 28 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Ukraine-Russia War : रूस और यूक्रेन में बढ़ती तनातनी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई। जिसमें डिसाइड किया गया कि मोदी सरकार के 4 मंत्री केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में