Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का पर्व है। भारतीय पंचांग के अनुसार, माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में आने वाली मासिक शिवरात्रि को महा शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 1 मार्च, मंगलवार को है।
Mahashivratri 2022 : महाशिवरात्रि पर सुबह 11 बजकर 18 मिनट कर परिघ योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग के दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। इसके बाद शिव योग लग जाएगा। शिव के दौरान किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की मान्यता है। मान्यता है कि शिव योग में भगवान शंकर की विधि-विधान के साथ पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
Mahashivratri 2022 : इस तरह करें भगवान शिवजी की पूजा
1. मिट्टी या तांबे के लोटे में पानी या दूध भरकर ऊपर से बेलपत्र, आक-धतूरे के फूल, चावल आदि जालकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।2. महाशिवरात्रि के दिन शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन रात्रि जागरण का भी विधान है।
3. शास्त्रों के अनुसार, महाशिवरात्रि का पूजा निशील काल में करना उत्तम माना गया है। हालांकि भक्त अपनी सुविधानुसार भी भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
इन समय पर करेें पूजा-अर्चना
महाशिवरात्रि पहले पहर की पूजा: 1 मार्च 2022 को 6:21 pm से 9:27 pm तक
महाशिवरात्रि दूसरे पहर की पूजा: 1 मार्च को रात्रि 9:27 pm से 12:33 am तक
महाशिवरात्रि तीसरे पहर की पूजा: 2 मार्च को रात्रि 12:33 am से सुबह 3:39 am तक
महाशिवरात्रि चौथे पहर की पूजा: 2 मार्च 2022 को 3:39 am से 6:45 am तक
व्रत का पारण: 2 मार्च 2022, बुधवार को 6:45 am
इन कारण मनाई जाता है महाशिवरात्रि का पर्व
Mahashivratri 2022 : मान्यता है कि महाशिवरात्रि शिव और माता पार्वती के विवाह की रात्रि मानी जाती है. मान्यता है इस दिन भगवान शिव ने सन्यासी जीवन से ग्रहस्थ जीवन की ओर रुख किया था. महाशिवरात्रि की रात्रि को भक्त जागरण करके माता-पार्वती और भगवान शिव की आराधना करते हैं.
ये भी पढ़ें –हरीश रावत पर दिए बीजेपी के इस विधायक के बयान से गर्माई सियासत, कांग्रेस ने कही ये बात