Neet Paper Leak:NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का सचिवालय घेराव, पुलिस ने छोड़ा वाटर कैनन

 

NEET पेपर लीक मामले को लेकर देश में छात्रों और कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर आड़े प्रदर्शनकारियों ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। वहीं देहरादून में भी NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाकड़ के नेतृत्व में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक और निजी यूनिवर्सिटी समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सचिवालय घेराव किया। प्रदर्शन में पूर्व सीएम हरीश रावत, हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह और वैभव वालिया शामिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस मौके पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि छात्र परीक्षा प्रणाली सुधारने और शिक्षक अनावश्यक TT थोपे जाने के खिलाफ आए थे। दोनों पर वाटर कैनन चलाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के करीब शिक्षकों से परीक्षा पास करने को कहना अपमानजनक है। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह बोले NEET पेपर लीक से छात्रों में रोष है। केंद्र सरकार शिक्षा मंत्री को हटाए। दमन से आंदोलन नहीं कुचला जा सकता। हरक सिंह रावत ने कहा कि डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर हो गया। धामी सरकार लाठीचार्ज से आवाज दबा रही है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा। वैभव वालिया ने कहा कि 6 बच्चों की आत्महत्या के बाद भी शिक्षा मंत्री पद पर हैं। इस्तीफा होने तक कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष करेंगे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर वाटर कैनन चलाना दमनकारी है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ishk Karo Party: कॉकरोच के बाद इश्क की एंट्री, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही नई पार्टी

Tue Jun 9 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   “कॉकरोच के बाद इश्क की एंट्री, काटजू की नई पार्टी ने मचाई हलचल” दरअसल पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश Markandey Katju की नई पहल “इश्क करो पार्टी” से जुड़ी खबर है, जो सोशल मीडिया पर काफी […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com