
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का रिजल्ट घोषित हो गया है। दो चरणों में हुए मैदान के बाद 31 जुलाई यानि कि आज मतगणना हुई जिसमें चमोली के युवाओं ने दम दिखाया। चमोली में सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी बनीं। महज 21 साल की उम्र में गांव की जिम्मेदारी प्रियंका नेगी संभालेंगी। गैरसैंण विकासखंड के आदर्श ग्राम सारकोट की प्रियंका नेगी ने राजनीति शास्त्र से ग्रेजुएशन किया है। उनके पिता राजेंद्र नेगी इससे पहले 2 बार ग्राम सभा सारकोट के प्रधान रह चुके हैं।सारकोट गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया हुआ है। वहीं 23 साल का मात्र चमोली का युवा प्रधान बना। टॉस से मिली जीत, पंचायत चुनाव के रोचक नतीजे सामने आने लगे है।

