Pm Modi Disaster Package:पीएम मोदी ने आपदा प्रभावितों से की बात, पीड़ितों के दुखों को बांटा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहे जहां उन्होंने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उनके दुखों को बांटा। हालांकि पीएम का आपदाग्रस्त क्षेत्रों में हवाई सर्वेक्षण का कार्यक्रम भी था लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनका हवाई सर्वेक्षण रद्द हो गया। लेकिन पीएम ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी पीड़ा और परिस्थितियों को निकट से जाना। प्रभावित जनों से संवाद के दौरान उन्होंने विश्वास दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार पूरी शक्ति व संसाधनों के साथ हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है।

सीएम ने कहा प्रधानमंत्री ने आपदा से क्षतिग्रस्त घर, स्कूल, होटल, खेत, बागवानी व बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण हेतु विशेष सहायता दिए जाने के लिए पीड़ितों को आश्वस्त किया, उन्होंने कहा यदि इस कार्य में कोई नियम बाधा बनता है तो उसमे बदलाव भी करेंगे।

सीएम ने कहा देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री के इस विशेष स्नेह और संवेदनशीलता के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आभार !

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Constable Recruitment Uttarakhand:विभिन्न विभागों के वर्दीधारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू, सीएम धामी के निर्देश पर फैसला

Thu Sep 11 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य के विभिन्न विभागों के वर्दीधारी उपनिरीक्षक एवं सिपाही के पदों पर सीधी भर्ती में एकरूपता लाने के लिए बनाई गई एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू कर […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में