Rahul Gandhi Uttarakhand Daura: राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, अल्मोड़ा और पौड़ी में की वर्चुअल जनसभा

 

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का अल्मोड़ा पौड़ी और मसूरी दौरा स्थागित हो गया है खराब मौसम के चलते राहुल गांधी कार्यकम्र स्थल पर नहीं पहुंच सके लेकिन उन्होंने फोन और विचुअली जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने देश के बिगड़ते आर्थिक हालात पर जमकर केंद्र सरकार की आलोचना की बता दें कि राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा था पहले राहुल गांधी को अल्मोड़ा जाना था जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करना था उसके बाद उनका पौड़ी मसूरी और देहरादून जाने का कार्यक्रम था लेकिन बारिश के चलते राहुल गांधी कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंच पाए और उनके एक के बाद सारे कार्यक्रम रद्द हो गए और राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट गए लेकिन राहुल गांधी की जनसभा के लिए भारी संख्या में लोगों का हुजुम देखने को मिला

राहुल गांधी ने विचुअली जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।
सुबह मैं पंतनगर पहुँच गया था। वहाँ से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ़ इनकार कर दिया।

मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं – उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी।

प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियाँ हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता।

मैं आपसे वादा करता हूँ कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊँगा। तब हम जल्दबाज़ी में नहीं बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे बात करेंगे आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Anand Bardhan Tehri Daura:मुख्य सचिव ने की टिहरी विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Fri Jun 5 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ जनपदीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com