
सेवा पखवाडा कार्यक्रम के तहत बीजेपी ने ऋषिकेश के 122 वरिष्ठजनो को सम्मानित किया। इस दौरान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं कि जानकारी दी।

श्यामपुर स्थित एक वैडिंग पॉइंट में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। पूर्व केबिनेट मंत्री डा0 प्रेम चन्द्र अग्रवाल एवं डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मोदी जी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराया। इस दौरान ऋषिकेश क्षेत्र के 122 वरिष्ठजनो को मोदी जी का छायाचित्र व शॉल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। मंच – संचालन जिला महामंत्री प्रतीक कलिया ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के नव निर्वाचित अध्यक्षा रुचि भट्ट, वंदना स्वामी, सत्यपाल राणा, पंकज जुगलान, जे, कविता शाह, पुष्पा ध्यानी आदि उपस्तिथ रहे।

