Smart City Baithak:ग्रीन बिल्डिंग का कार्य अगले 6 माह में हो पूरा, मुख्य सचिव ने डीएम को दिए मॉनिटरिंग करने के निर्देश

 

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया।

मुख्य सचिव ने ग्रीन बिल्डिंग निर्माण में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ग्रीन बिल्डिंग, स्मार्ट सिटी का फ्लैगशिप प्रोजेक्ट था। मुख्य सचिव ने ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्य अगले 6 माह में पूर्ण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी / सीईओ स्मार्ट सिटी को निर्देशित किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी को भी 3 शिफ्ट में कार्य कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि अगले 6 माह में प्रत्येक कार्य की टाईमलाईन निर्धारित कर लगातार मॉनिटरिंग की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चलायी जा रही 30 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का कार्य परिवहन निगम द्वारा किया जाए। उन्होंने वीएमडी (एलईडी स्क्रीन) एवं पर्यावरण सेंसर को नगर निगम को हस्तांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को आईटीडीए के अंतर्गत ही संचालित किया जाएगा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Diwakar Bhatt Passed Away:यूकेडी के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

Tue Nov 25 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड के लिए दुख की खबर है जहां वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन हो गया है। दिवाकर भट्ट लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज उन्होंने अंतिम […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में