Sunil Gama Inspected Dehradun : राजधानी की सड़कों पर उतरे मेयर, जलभराव को लेकर अधिकारियों को लगाई फटकार

Sunil Gama Inspected Dehradun : राजधानी देहरादून में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और स्थिति अनियंत्रित होती जा रही है, ऐसे में देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने बिंदाल पुल के आसपास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर खोदे गए गड्डों का निरीक्षण किया, इस दौरान उनके साथ नगर निगम और कार्यदाई संस्था के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को गड्डो में उत्पन्न हुई जल भराव की स्थिति पर जमकर फटकार लगाई, उन्होंने बिंदाल पुल से लेकर कनॉट प्लेस का पैदल भ्रमण करते हुए खुले हुए गड्डों में जमा हुए पानी को लेकर अधिकारियों से अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर दवा का छिड़काव करवाया। उन्होंने इसके लिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को जिम्मेदार ठहराया है।

sunil gama inspected dehradun

 

जुर्माना लगाने के निर्देश

गामा का कहना है कि देहरादून में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट समेत अन्य संस्थाएं लापरवाही बढ़ाते हुए नहीं चैत रही है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों समेत अन्य संस्थाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की थी जिसमें उनसे कहा गया था कि जब तक बरसात नहीं रुकती तब तक सभी गड्ढे भर दिए जाएं, लेकिन संबंधित अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। इसलिए आज स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी संस्थाओं और निगम के अधिकारियों के साथ ग्राउंड जीरो पर उतरना पड़ा है। उन्होंने इस बात पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि तीन-तीन माह से गड्ढे खोदे पड़े हुए हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। गामा का कहना है कि जनता की जवाबदेयी निगम की है, ऐसे में जिन विभागों ने लापरवाही बरती है उन विभागों के खिलाफ निगम की ओर से जुर्माना लगाया जाएगा।

sunil gama inspected dehradun

 

ये भी पढ़ेंपीएम ने सीएम को दी जन्मदिन की बधाई, युवाओं के हित में धामी कर रहे काम

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Accident In Gangotri : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर चार लोगों की मौत

Sat Sep 16 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Accident In Gangotri : गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आर्य विहार आश्रम बिसनपुर के समीप एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण चार लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि दो व्यक्ति घायल हुए हैं। गंभीर रूप से […]
Accident In Gangotri

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में