

टिहरी गढ़वाल से हादसा की खबर है जहां दो स्कूली बच्चों की पेड़ गिरने से मौत हो गई है।तहसील घनसाली क्षेत्रान्तर्गत पिलखी नैल के पास पेड़ गिरने से स्कूल से घर आ रहे 02 बच्चो की मौत हो गई। बता दें कि आंधी तूफान के चलते पेड़ गिर गया और स्कूल से घर जा रहे दो बच्चे इसकी चपेट में आ गए जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

