Tilu Rauteli Award 2022 : देवभूमि की 12 महिलाओं को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, राज्यपाल ने पुरस्कृत से नवाजा

Tilu Rauteli Award 2022 : सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड की 12 महिलाओं और किशोरियों को तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा। इस दौरान प्रदेश में पहली बार 35 महिलाओं को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का भी सम्मान दिया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से सर्वे चौक स्थित सभागार में प्रदेश की 12 महिलाओं और किशोरियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया है उन्होंने अपने केंद्रों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

 

Tilu Rauteli Award 2022

 

Tilu Rauteli Award 2022 : इनकों नवाजा तीलू रौतेली पुरस्कार से

देहरादून जिले से नलिनी गुसाईं को पत्रकारिता के क्षेत्र में

खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए बागेश्वर से दीपा आर्य

सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए चमोली से मीना तिवाड़ी

साहित्यिक क्षेत्र में कार्य के लिए अल्मोड़ा से डॉ. शशि जोशी

बालिका शिक्षा एवं सामाजिक कार्य के लिए चंपावत से मंजू बाला

 

Tilu Rauteli Award 2022

खेल के क्षेत्र में हरिद्वार जिले से प्रियंका प्रजापति

नैनीताल से शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में विद्या मर्तोलिया

अदम्य साहसिक कार्य के लिए पौड़ी से सावित्री देवी

पिथौरागढ़ से दुर्गा खड़ायत को महिला स्वयं सहायता के क्षेत्र में कार्य के लिए

आजीविका संवर्द्धन के क्षेत्र में कार्य के लिए रूद्रप्रयाग से गीता रावत

उत्तरकाशी से सामाजिक क्षेत्र में कार्य के लिए लता नौटियाल

खेल के क्षेत्र में कार्य के लिए ऊधमसिंहनगर से प्रेमा नौटियाल

 

Tilu Rauteli Award 2022

ये भी पढ़ेंमहिला से अभद्रता मामले में फरार चल रहे नेता श्रीकांत त्यागी की बढ़ी मुश्किलें, लोकेशन हुुई ट्रैस

 

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Lakshya Wins Gold Medal : बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

Mon Aug 8 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Lakshya Wins Gold Medal : सोमवार को भारत के बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इतिहास रच दिया है। बैडमिंटन सिंगल्स फाइनल में मलेशिया के त्जे यंग को शिकस्त देकर लक्ष्य सेन ने […]
Lakshya Wins Gold Medal

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में