Tourist Day : एडवेंचर के शौकीनों को अब करनी होगी अपनी जेब ढीली, राष्ट्रीय और वन्य जीव पार्कों ने बढ़ाए प्रवेश शुल्क

Tourist Day : आज पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। पर्यटन दिवस के मौके पर उत्तराखंड में राष्ट्रीय पार्कों के प्रवेश शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई। नई दरें आज से लागू हो गई है। प्रदेश के कौन से राष्ट्रीय पार्कों में क्या रखें गए है शुल्क

 

Tourist Day

एडवेंचर के शौकीनों को अब राष्ट्रीय पार्कों और वन्य जीव पार्कों में जाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी होगी। जी हां गंगोत्री नेशनल पार्क सहित राष्ट्रीय पार्कों, वन्य जीव विहार के प्रवेश शुल्क में 33.33 प्रतिशत बढ़ोत्तरी कर दी गई है। उत्तराकाशी के गंगोत्री नेशनल पार्क व गोविंद वन्यजीव विहार में यह बढ़ोत्तरी आज से लागू कर दी गई है। उत्तरकाशी के जिला पर्यटन विकास अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि अब भारतीय पर्यटकों को 150 की जगह 200 रूपए, जबकि विदेशी पर्यटकों को 600 की जगह 800 रूपए चुकाने होंगे।

कार्बेट टाइगर रिजर्व में भी 150 प्रतिशत तक प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है। यहां आज से देश के पर्यटकों से 200 की जगह 500 और विदेशियों से 900 की जगह 1500 रूपए लिए जाएंगे। राजाजी टाइगर रिजर्व में भारतीयों से 150 की जगह 300, विदेशियों से 600 की जगह 1000 रूपए लिए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही फूलों की घाटी घूमने के लिए भी अब पहले से अधिक शुल्क चुकाना पड़ रहा है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क डीएफओ बीबी मारतोलिया ने बताया कि फूलों की घाटी जाने के लिए 22 सितंबर से शुल्क बढ़ा दिया गया है। अब भारतीय पर्यटकों की 150 की जगह 200 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 600 की जगह 800 रूपए चुकाने पड़ रहे हैं।

 

 

Tourist Day

 

ये भी पढ़ेंपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश के आर्थिक हालातों पर केंद्र को घेरा, विकास का मॉडल खोखला

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Dhami England Tour : लंदन से हजारों करोड़ों का बिजनेस ले आए CM धामी, दो दिन में 9000 करोड़ के निवेश पर एमओयू

Thu Sep 28 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it CM Dhami England Tour : लंदन के दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में निवेश के लिए रोड शो किया। इसके बाद राज्य सरकार ने उत्तराखंड में सात हजार करोड़ रुपये के निवेश […]
CM Dhami England Tour

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में