UK Polls 2022 : चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद सूबे के मुखिया का दावा, 2022 में एक बार फिर खिलेगा कमल

उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के शेड्यूल जारी होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर बीजेपी की बंपर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलने जा रहा है। 2022 में बीजेपी तमाम राजनीतिक पार्टियों को करारी शिकस्‍त देने जा रही है।

 

एक बार फिर सत्ता में काबिज होगी bjp-सीएम

UK Polls 2022

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तरीक का ऐलान हो चुका है ऐसे में सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव में जीत का दावा किया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव में भाजपा पार्टी का प्रचार—प्रसार पार्टी के द्वारा किया गया कार्य ही है और उसके बूते पर ही जनता एक बार फिर भाजपा को प्रदेश की सरकार के रूप में स्थापित करेगी। सीएम पुष्कर ने कहा कि चुनाव आयोग के जो भी निर्देश हैं पार्टी उनका पूरी तरीके से पालन करेगी। सीएम ने कहा कि भाजपा ने 2025 में राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष तक उत्तराखंड को देश का अग्रीणी राज्य बनाने का संकल्प लिया हुआ है और उसके लिए सरकार ने निरंतर प्रयास किए हैं और आगे भी करते रहेंगे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Thought Of The Day 11 January

Tue Jan 11 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it  

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में