Uttarkashi Earthquake Alert:उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, अलर्ट पर प्रशासन

 

उत्तरकाशी में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए है। भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों और थाना क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार केवल भटवाड़ी तहसील क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, जनपद की अन्य किसी भी तहसील से भूकंप के झटके महसूस होने की सूचना नहीं मिली है।

प्रशासन के अनुसार अब तक जनपद के किसी भी क्षेत्र से जान-माल के नुकसान अथवा किसी अन्य प्रकार की क्षति की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। सभी तहसीलों और संबंधित विभागों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिला प्रशासन ने बताया कि फिलहाल जनपद में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। यदि कहीं से किसी प्रकार की आपात सूचना प्राप्त होती है, तो तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Agniveer Sanwad:देश का पहला अग्निवीर रोजगार सेल स्थापित करेगी उत्तराखंड सरकार, सीएम धामी ने की घोषणा

Fri Jul 17 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया-कुआंवाला देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की *पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के अंतर्गत […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com