Vinay Rohilla On Dharali:राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने की सीएम धामी की तारीफ, धराली आपदा के रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा

 

प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रुहेला ने धराली आपदा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तमाम नीतियों और धराली को लेकर सीएम धामी की गंभीरता को लेकर प्रशंसा की है।
मीडिया से बातचीत के दौरान विनय रुहेला ने कहा कि धराली आपदा रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत अब तक 13 सौ लोगों को अब तक सकुशल निकाला जा चुका है जबकि 170 लोगों के लापता होने की सूचना भी शासन प्रशासन के पास है। आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी प्रशासनिक और शासनिक अधिकारी धराली आपदा में हुए नुक़सान का आंकलन कर रहे हैं। धराली आपदा के दौरान फौरी तौर पर स्थानीय निवासियों को राहत राशि के रूप में मिले कुल 5000 रुपए की राशि को लेखा लोगों की नाराज़गी पर भी रुहेला ने खुलकर बात की है उन्होंने कहा कि ये राशि फौरी तौर पर इसलिए दी गई थी ताकि लोग अपने लिए ज़रूरी सामान जुटा पाएं इसके अलावा 5–5 लाख की धनराशि भी आपदा पीड़ितों को मुहैया कराई जा रही है इसके अलावा आपदा में हुए कुल नुक़सान को लेकर भी एक समिति का गठन किया गया है जल्द ही ये समिति राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dhami Cabinet Meeting:पांच प्रस्तावों पर लगी धामी कैबिनेट की मुहर, यूसीसी में बढ़ी रजिस्ट्रेशन की समय सीमा

Sun Aug 17 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कुल पांच प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है। यूसीसी के तहत होने वाले रजिस्ट्रेशन के टाइम को बढ़ा दिया […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में