
नवरात्रि के बीच स्वामी यशवीर महाराज ने बड़ा और विवादित बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। स्वामी यशवीर महाराज ने कहा है कि जो गैर हिंदू मंदिरों के बाहर पूजा सामग्री बेचते हैं या नवरात्रि-दीवाली जैसे हिंदू त्योहारों पर दुकानें सजाते हैं, उन्हें सबसे पहले अपना धर्म परिवर्तन कर लेना चाहिए। स्वामी यशवीर महाराज यहीं नहीं रुके, *उन्होंने साफ कहा कि अगर मुसलमान यह कहते हैं कि वे दोनों धर्मों को मानते हैं, तो उन्हें अपनी बेटियों का विवाह हिंदू लड़कों से कर देना चाहिए, तभी हम मानेंगे कि वे सच में दोनों धर्मों को मानते हैं।*
स्वामी यशवीर महाराज ने इससे पहले कांवड़ यात्रा के दौरान भी गैर हिंदू ढाबों की पहचान कर उन्हें उजागर किया था। उनका कहना है कि हिंदू त्योहारों के नाम पर कमाई करने वाले अगर सच में श्रद्धा रखते हैं तो उन्हें खुले तौर पर हिंदू धर्म अपनाना चाहिए, वरना इस तरह के व्यापार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

