Youth Paper Leak Protest : अंधेरी रात में पुलिस ने बेरोजगारों पर बरसाई लाठियां, दिन में सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब

Youth Paper Leak Protest : उत्तराखंड में लगी भर्ती घोटालों की आग अब दिनों दिन विशाल होती जा रही है। जहां बीते दिन प्रशासन ने अंधेरे में धरना दे रहे युवाओं को जबरन उठाकर उनपर अपनी बर्बरता दिखाई तो आज हजारों की संख्या में बेरोजगारों का सुजूम अपने हक की लड़ाई के लिए उमड़ पड़ा। सड़कों पर बेरोजगारों की गरज को देखकर पुलिस प्रशासन के हाथ पांव भी फूल गए।

 

Youth Paper Leak Protest

Youth Paper Leak Protest : प्रशासन के फूले हाथ पांव

सूबे में भर्ती घोटाले की फेहरिस्त बड़ने के बीच युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। ऐसे में आज देहरादून की सड़कों पर हजारों की संख्या में बेरोजगारों का आक्रोश फूट पड़ा। अक्रोशित युवा प्रदेश में लगातार हो रहे भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर सरकार के खिलाफ हमलावर हो रहे है और सरकार से जांच की मांग कर रहे है।

Youth Paper Leak Protest

Youth Paper Leak Protest : युवाओं का कहना है की जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक परीक्षाएं आयोजित नहीं होगी। उधर रात बेरोजगार युवा गांधी पार्क में धरने पर बैठकर न्याय की गुहार लगा रहे थे तो पुलिस ने जबरन आकर उन्हें बलपूर्वक उठाया। जिसके विरोध में आज सैंकड़ों युवाओं ने देहरादून के सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

 

Youth Paper Leak Protest

 

उत्तराखंड में सियासी आहट, हरीश रावत और प्रीतम सिंह की मुलाकात से बढ़ी हलचले

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Valentine Love Letter Viral : वन साइडेड लवर पिंकी का भोजपुरी लेटर, अफेयर के उम्र में पढ़ रहे करंट अफेयर

Thu Feb 9 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Valentine Love Letter Viral : बिहार के औरंगाबाद से एकतरफा प्यार का लेटर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये लेटर लड़की ने सूबे के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लिखा है। जिसमें लडकी […]
Valentine Love Letter Viral

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में