Kedar Singh Phonia Passed Away : नहीं रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया, भाजपा में शोक की लहर

Kedar Singh Phonia Passed Away : उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीेजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया का आज निधन हो गया। लंबे समय से केदार सिंह फोनिया बीमार चल रहे थे। तो वहीं केदार सिंह फोनिया के निधन से भाजपा में शोक की लहर है। सीएम धामी समेत कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें याद किया है।

 

Kedar Singh Phonia Passed Away

 

Kedar Singh Phonia Passed Away : सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंड की राजनीति में दो दशक से अधिक समय तक सक्रिय रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार सिंह फोनिया ने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रदेश भाजपा में शोक की लहर है और अपने वरिष्ठ नेता के यूं चले जाने से कई नेता भावुक हो रहे है। उधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया। सीएम धामी का कहना है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार सिंह फोनिया के निधन का समाचार सुनकर वह अत्यंत दुखी है। सीएम ने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को ये असीम कष्ट सहन करने की भी शक्ति प्रदान करें।

Kedar Singh Phonia Passed Away

Kedar Singh Phonia Passed Away : बता दें कि केदार सिंह फोनिया उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। इतना ही नहीं उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने उत्तरप्रदेश में पर्यटन मंत्री रहते हुए औली को विश्व मानचित्र पर जगह दिलाने के साथ ही जोशीमठ-औली रोपवे को भी हरी झंडी दी। दिवंगत ने बद्रीनाथ विधानसभा के दूरस्थ गांवों में सड़कें पहुंचाने का भी काम किया। केदार सिंह फोनिया चमोली जनपद के चीन सीमा क्षेत्र के गमशाली गांव के रहने वाले थे।

 

Kedar Singh Phonia Passed Away

ये भी पढ़ेंइस कॉलेज में बांटी जाएगी गर्भ निरोधक गोलियां, SC के फैसले के बाद मचा बवाल

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Unison Centrio Mall In Dehradun : दून में खुला सुविधाओं से लैस यूनिसन सेंट्रियो मॉल, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Fri Oct 14 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Unison Centrio Mall In Dehradun : राजधानी देहरादून में शहर के बीचों बीच सुविधाओं से लैस यूनिसन सेंट्रियो मॉल खुल गया है। मॉल का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान सीएम […]
Unison Centrio Mall In Dehradun

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में