मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी एवं गुड गवर्नेंस की बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें की उनकी विभागीय वेबसाइट अपडेट हो। बैठक में जानकारी दी गई कि अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 886 सेवाएं ऑनलाईन माध्यम से दी जा रही हैं। ऑनलाईन माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं में प्राप्त आवेदनों पर समयबद्धता के साथ 93 प्रतिशत निस्तारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे शत प्रतिशत करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता के द्वार की भावना को साकार करने के लिए अधिकांश जन सुविधाएं लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून में विभिन्न प्रमाण पत्र लोगों के घरों तक उपलब्ध कराये जाने के लिए चलाये गये पायलट प्रोजेक्ट के तहत डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम के सफल प्रयोग के बाद इसे प्रदेश के शहरी स्थानीय निकायों तक ले जाने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में ऑनलाईन सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही डाटा सिक्योरिटी का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
Next Post
Ladakh Martyr Bhupendra Negi : पैतृक घाट पाबौ में सैन्य सम्मान के साथ शहीद भूपेंद्र सिंह नेगी को दी गई अंतिम विदाई
Tue Jul 2 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it लद्दाख में शहीद हुए पौड़ी के लाल भूपेंद्र सिंह नेगी का आज उनके पैतृक घाट पाबौ में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हाल ही में सैन्य अभ्यास के बाद श्योक नदी में टैंक […]

You May Like
-
December 27, 2021
Night curfew in Dehradun : उत्तराखंड में लगाया गया नाइट कर्फ्यू
