
JP NADDA RAILLY : लोकसभा चुनाव को धार देने के लिए भाजपा के स्टार प्रचारको का देवभूमि में धुंआधार प्रचार जारी है। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार गरमाने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जहां उन्होंने पिथौरागढ़ में विशाल जनसभा की। देवसिंह मैदान में आयोजित बीजेपी की जनसभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कई दिग्गज नेता जनसभा में मौजूद रहे। इस दौरान जेपी नड्डा ने अल्मोड़ा से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देवभूमि में आने का सौभाग्य मिला। हमारी सरकार ने सभी के लिए कार्य किया और विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा PM मोदी ने परिवारवाद की राजनीति खत्म कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में पांचों सीटों पर कमल खिलेगा।

