Icor Cup Championship:महिला T10 आयकर कप प्रतियोगिता की विजेता बनी संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी, रितिषा की शानदार पारी ने जीता सबका दिल

 

 

 

 

 

 

31 मई 2025 से प्रारंभ हुए महिला T10 आयकर कप प्रतियोगिता का समापन दिनांक 27 जून 2025 को आर्यन छेत्री क्रिकेट एकेडमी के मैदान में हुआ l इस प्रतियोगिता में कुल 06 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया l दिनांक 27.06.2025 को फाइनल मुकाबला संदीप सर दून डिफेन्स अकैडमी, देहरादून एवं पिट्कुल की टीम के मध्य खेला गया, जिसमे संदीप सर दून डिफेन्स अकैडमी द्वारा टॉस जीतकर पहेल बल्लेबाजी का निर्णय लिया गया एवं पहले बल्लेबाजी करते हुए संदीप सर दून डिफेन्स अकैडमी की टीम नें निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट खोकर कप्तान रितिषा चन्द के नाबाद 74 रनों की बदौलत 134 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जिसके जवाब में पिट्कुल की टीम निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 76 रन ही बना सकी l इस तरह संदीप सर दून डिफेन्स अकैडमी की टीम नें महिला T10 आयकर कप प्रतियोगिता के प्रथम संस्करण के विजेता होने का गौरव प्राप्त किया l इस मैच में बेहतरीन खेल के लिए संदीप सर दून डिफेन्स अकैडमी की कप्तान रितिषा चन्द को प्लेयर ऑफ़ दी मैच एवं पिट्कुल टीम की शैली राठी को फाइटर ऑफ़ दी मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया l महिला T10 आयकर कप प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए संदीप सर दून डिफेन्स अकैडमी की कप्तान रितिषा चन्द को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का भी पुरस्कार प्रदान किया गया एवं पिट्कुल की विनीता रावत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का पुरूस्कार प्रदान किया गया l महिला T10 आयकर कप प्रतियोगिता में खेल भावना को सर्वोपरि रखते हेतु निष्पक्ष खेल पुरुस्कार आयकर विभाग की महिला टीम को प्रदान किया गया l पुरुस्कार वितरण मुख्य अतिथि श्रीमती शालिनी सकलानी, अधिवक्ता, जिला न्यायलय, देहरादून विशिष्ट अतिथि श्री संदीप गुप्ता, निदेशक, संदीप सर दून डिफेन्स अकैडमी, देहरादून श्री द्रोण गुलाटी, सह-संस्थापक, एल्लोरा मेल्टिंग मोमेंट्स, देहरादून एवं प्रोफेसर पी.एस.रावत के द्वारा किया गया l

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Control Room:आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, बड़कोट लैंडस्लाइड का लिया अपडेट

Sun Jun 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। जहां से उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हो रही भारी वर्षा की स्थिति की जानकारी ली।मुख्यमंत्री उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में