Cloud Burst Uttarkashi:उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी नुकसान, कई लोगों की मौत की सूचना

 

उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। हादसे में कई लोगों के मौत की सूचना और कई भवन जमींदोज हो गए। घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं । सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं ।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Amit Shah Talk Cm Dhami:उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद सीएम धामी का दौरा रद्द, अमित शाह ने की सीएम धामी से बात

Tue Aug 5 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने इस आपदा में जन-धन की हानि पर संवेदना व्यक्त […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में