Jila Panchayat President Election:नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर लगी रोक, 18 अगस्त को दोबारा होगी वोटिंग

 

उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के
चुनाव होने के बाद परिणाम घोषित हुए तो वहीं नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला।हाईकोर्ट ने एन समय पर नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर रोक लगाई गायब हुए 5 जिला पंचायत सदस्यों के परिजन भी कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने एसएसपी नैनीताल को कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए। बता दें कि नैनीताल हॉट सीट सुबह से ही विवादों में चल रही थी जहां कांग्रेस लगातार अपने 5 सदस्यों का गायब कराने का आरोप बीजेपी पर लगा रही थी तो वहीं भाजपा ने भी कांग्रेस पर पलटवार किया लेकिन नैनीताल सीट पर विवाद गर्माता गया और गायब हुए 5 जिला पंचायत सदस्यों के परिजन भी कोर्ट पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाइकोर्ट ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर रोक लगाई। जिसके बाद 18 अगस्त को दोबारा नैनीताल में वोटिंग होगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Panchayat Election Result:जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने ज्यादा सीटों पर जीत की दर्ज, देहरादून में कांग्रेस ने मारी बाजी

Thu Aug 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत उत्तराखंड में हरिद्वार जनपद को छोड़कर जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुखों, ज्येष्ठ उप प्रमुखों, कनिष्ठ उप प्रमुखों के चुनाव संपन्न हुए। तो वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने त्रिस्तरीय […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में