Kumbh Meeting Haridwar:हरिद्वार कुंभ को लेकर आईजी निलेश भरणे ने की हाई लेवल बैठक, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

 

हरिद्वार में होने वाले 2027 के महाकुंभ को लेकर पुलिस प्रशासन ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी है। सीसीआर भवन में हुई हाई लेवल बैठक में पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे ने अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मेला क्षेत्र की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर बारीकी से चर्चा की गई। अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, साथ ही पिछले कुंभों में सामने आई चुनौतियों की समीक्षा भी की गई।आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि महाकुंभ 2027 पूरी तरह व्यवस्थित और सुरक्षित हो, इसके लिए पुलिस ने अभी से ब्लूप्रिंट तैयार करना शुरू कर दिया है। बैठक में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती और आपदा प्रबंधन की योजना पर खास फोकस किया गया। पुलिस का दावा है कि लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बावजूद इस बार व्यवस्थाएं पहले से ज्यादा मजबूत और कड़ी निगरानी में रहेंगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Swipping Vehicle Dehradun:स्वीपिंग वाहन से होगी देहरादून रोड की सफाई, सीएम धामी ने स्वीपिंग वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Fri Sep 26 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय परिसर में नगर निगम, देहरादून द्वारा संचालित वैक्यूम बेस्ड रोड़ स्वीपिंग मशीन का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून को साफ सुथरा आधुनिक शहर […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में