Arina Raghuvanshi Top:सीएम धामी ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा टॉप करने पर अरीना रघुवंशी से की बात, छात्रा को प्रथम स्थान आने पर दी बधाई

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना रघुवंशी की यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। अरीना को उनके परिश्रम का फल मिला है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। राज्य की बेटियों ने समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

No Vehicle Day:जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी, नो व्हीकल डे की शुरुआत*

Sat May 16 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   सिर्फ आदेश जारी करना आसान होता है लेकिन खुद उस रास्ते पर चलकर उदाहरण पेश करना अलग बात है। उत्तराखंड शासन में अपर सचिव मुख्यमंत्री महानिदेशक सूचना और एमडीडीए उपाध्यक्ष जैसे अहम दायित्व निभा रहे […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में