Ram Sharan Nautiyal Resign:गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल का BJP से इस्तीफा, सियासी गलियारों में मची हलचल

 

उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल के पिता राम शरण नौटियाल ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राम शरण नौटियाल वर्ष 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में चकराता सीट से भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी रह चुके हैं। उनके इस अचानक इस्तीफे से जौनसार-बावर और पछवादून क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

 

सूत्रों और राजनीतिक चर्चाओं के अनुसार, राम शरण नौटियाल आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में विकासनगर सीट से दावेदारी पेश करना चाहते हैं। इसी राजनीतिक रणनीति और भावी योजना के तहत उन्होंने भाजपा से अलग होने का यह बड़ा कदम उठाया है। चकराता और विकासनगर क्षेत्र में राजनीतिक पकड़ रखने वाले नौटियाल के इस फैसले के बाद प्रदेश की चुनावी बिसात पर नए समीकरण बनने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Earthquake Uttarakhand News:उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Wed Oct 7 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार देर रात 10:24 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4. 6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली, रुद्रप्रयाग,बागेश्वर सीमा के […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com