
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के बीच विवाद लगातार गरमाता जा रहा है कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान मंत्री की दखलअंदाजी के बाद शुरू हुआ विवाद अब माफी और इस्तीफे तक पहुंच गया है माफी मांगने के दबाव पर सुबोध उनियाल ने साफ कह दिया है कि अगर पार्टी आलाकमान भी उनसे माफी मांगने को कहेगा, तो वह इस्तीफा देना पसंद करेंगे, लेकिन आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेंगे दरअसलस, विवाद की शुरुआत 18 अक्टूबर को टिहरी में आयोजित प्रसिद्ध कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या से हुई कार्यक्रम में दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे इसी दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल ने उनकी गायकी पर सवाल उठाए मंत्री का आरोप था कि दलेर मेहंदी की आवाज लड़खड़ा रही थी और वह ठीक से गाना नहीं गा पा रहे थे बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर मंत्री सुबोध उनियाल खुद मंच पर पहुंच गए और दलेर मेहंदी को बीच में ही टोक दिया इसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई

