मुख्य सेवक सदन में जनपद हरिद्वार से बड़ी संख्या में पधारे सम्मानित जनों ने राज्य के विभिन्न स्थानों के नाम जनभावनाओं के अनुरूप परिवर्तित किए जाने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
सीएम ने कहा राज्य के विभिन्न स्थानों के नाम हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और विरासत के अनुरूप परिवर्तित किए गए हैं। यह प्रयास हमारी गौरवशाली परंपरा और इतिहास को स्थापित करने का प्रयास है। औरंगजेब जैसे आक्रांता जिन्होंने धर्मांतरण, जजिया कर और आम जनता पर क्रूरता जैसे कुकृत्य किए वे हमारे आदर्श कभी नहीं हो सकते बल्कि मातृभूमि और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले वीर शिवाजी महाराज जी जैसे महान योद्धा हमारे आदर्श हैं।
सीएम ने कहा प्रधानमंत्री Narendra Modi के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि विकास के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत भी संरक्षित रहे। यह तो केवल एक शुरुआत है हम उत्तराखण्ड को एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।