Bilkis Bano Gang Rape Case : बिल्किस गैंग रेप केस में दोषियों की रिहाई पर भड़के राहुल गांधी, पीएम मोदी पर दागे सवाल

Bilkis Bano Gang Rape Case : गुजरात के बिलकिस बानो मामले में बलात्कार और हत्या के 11 दोषियों की रिहाई को लेकर देश में उबाल है। इस मामले पर जहां जगह-जगह सरकार को खूब आलोचना झेलनी पड़ रही है तो वहीं तमाम पार्टियों ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दोषियों की रिहाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई सवाल दागे है। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में अंतर आज पूरा देश देख रहा है।

 

Bilkis Bano Gang Rape Case

 

Bilkis Bano Gang Rape Case : महिलाओं को क्या दे रहे संदेश-राहुल

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के दौरान 5 महीने की गर्भवती महिला से बलात्कार और उनकी 3 साल की बच्ची की हत्या करने वालों को रिहा किया गया। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति की झूठी बातें करने वाले देश की महिलाओं को पीएम क्या संदेश दे रहे है। सोमवार को बानो केस में दोषियों की रिहाई गुजरात सरकार ने अपनी क्षमा नीति के तहत की।

Bilkis Bano Gang Rape Case

Bilkis Bano Gang Rape Case : जबकि 11 दोषियों को मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 21 जनवरी 2008 को सामूहिक बलात्कार और बानो के परिवार के सात सदस्यों की हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बता दें कि 2002 में तीन मार्च को गोधरा कांड के बाद हुए दंगों के दौरान दाहोद के लिमखेड़ा तालुका के रंधिकपुर गांव में भीड़ ने बिल्किस बानो के परिवार पर हमला कर दिया था। जानकारी के मुताबिक उस वक्त बिलकिस पांच महीने की गर्भवती थी। इस दौरान बिलकिस के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उनके परिवार के सात सदस्यों की बेरहमी से हत्या की गई थी।

 

Bilkis Bano Gang Rape Case

ये भी पढ़ेंपंजाब में बच्चों से भरी स्कूल बस पर हुआ हमला, मचा हड़कंप

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Martyr Chandrashekhar Harbola : नम आंखों से दी गई 38 साल बाद सियाचिन के हीरो चंद्रशेखर हरबोला को अंतिम विदाई, पंचतत्व में हुए विलीन

Wed Aug 17 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Martyr Chandrashekhar Harbola : बुधवार को शहीद लांस नायक चंद्रशेखर हरबोला का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ हल्द्वानी के चित्रशिला घाट पर कर दिया गया है। शहीद लांसनायक चंद्रशेखर हरबोला की दोनों बेटियों ने […]
Martyr Chandrashekhar Harbola

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में