President Draupadi Murmu Oath : देश की पहली महिला आदिवासी द्रौपदी मुर्मू ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, तालियों से गूंजा समारोह हाॅल

President Draupadi Murmu Oath Ceremony : देश को आज अपनी 15वीं राष्ट्रपति मिल गई है। सोमवार को देश की पहली महिला आदिवासी द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान समारोह हाॅल तालियों से गूंज उठा और वहां बैठे सभी लोगों ने नई राष्ट्रपति का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 

President Draupadi Murmu Oath Ceremony

President Draupadi Murmu Oath Ceremony : भारत को मिली नई राष्ट्रपति

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एन. वी. रमना ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य कई वरिष्ठ नेता और हस्तियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

President Draupadi Murmu Oath Ceremony : वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन की शुरुआत जोहार यानी की नमस्कार से की। द्रौपदी मुर्मू का कहना है कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है बल्कि देश के हर गरीब की उपलब्धि है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है।

 

President Draupadi Murmu Oath Ceremony

 

President Draupadi Murmu Oath Ceremony : कौन है द्रौपदी मुर्मू

20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ द्रौपदी मुर्मू का जन्म

देश की पहली महिला आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

1994 से 1997 के बीच रायरंगपुर में किया शिक्षिका का काम

1997 में अधिसूचित क्षेत्र परिषद में एक निर्दलीय के रूप में चुनाव जीती

पति-बच्चों के निधन के बाद घर को बनाया स्कूल

टीचर के बाद सरकारी विभाग में क्लर्क बनीं द्रौपदी मुर्मू

1997 में की राजनीतिक जीवन की शुरूआत

1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीता

 

President Draupadi Murmu Oath Ceremony

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में भी किया काम

आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं द्रौपदी मुर्मू

रायरंगपुर सीट से 2000 और 2009 में बीजेपी के टिकट पर दो बार विधायक बनीं

2000 और 2004 के बीच वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में रही मंत्री

2014 का विधानसभा चुनाव रायरंगपुर से लड़ने के बाद बीजद उम्मीदवार से हारी

2015 में झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनीं

 

 

ये भी पढ़ेंप्यार में धोखा खाए लोगों का इंतजार कर रहा है बेवफा चाय वाला, दिल टूटे आशिकों को मिलता है हैवी डिस्‍काउंट

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Covid 19 Advisory : उत्तराखंड में खतरें की घंटी, बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन

Mon Jul 25 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Covid 19 Advisory : उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले हर किसी के लिए चिंता का सबब बनते जा रहे है। तो इस […]
Covid 19 Advisory

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में