राष्ट्र आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया और गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, ख़ास अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह की थीम स्वर्णिम भारत, विरासत और विकास है। वहीं परेड में भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य कौशल का अनूठा मिश्रण देखने को मिला। वहीं, गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी प्रदर्शित की गई। उत्तराखंड की झांकी में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और यहां के साहसिक खेलों को प्रस्तुत किया गया।