हिमालय दिवस के अवसर पर देहरादून में स्थित मुख्य सेवक सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं दी.सीएम ने कहा कि हिमालय पर्वत न केवल भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि इसके सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व भी हैं.इसीलिए इस अवसर पर हम सभी हिमालय की महत्वता और इसकी जैव विविधता के संरक्षण के प्रति संकल्पित हों। इस दौरान सीएम धामी ने 2 सितंबर को बुग्याल दिवस मनाने की घोषणा करते हुए कहा कि बुग्याल हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले अल्पाइन घास के मैदान हैं। धामी ने कहा हमारे बुग्याल भी हिमालय की अनमोल धरोहर हैं। हिमालय संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता है।
Next Post
Bjp Congress War:कांग्रेस में नियुक्ति रद्द को लेकर मचा घमासान, भाजपा ने किया वार
Mon Sep 9 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it उत्तराखंड कांग्रेस में नियुक्ति को लेकर घमासान मच गया है जहां एक तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा द्वारा की गई नियुक्तियों को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रद्द कर दिया है तो वहीं मामले को […]

You May Like
-
February 28, 2022
House Tax : हाउस टैक्स में सिर्फ आज तक है अंतिम छूट
