Cm Dhami Apda Control Room:तीन बैठकों के बाद आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी, अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

देहरादून मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर वर्षा जनित आपदा की समीक्षा बैठक ली है.इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए है बता दे कि सचिवालय में लगातार तीन महत्वपूर्ण बैठकों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक उत्तराखंड आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत, बचाव और सतर्कता उपायों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता सर्वोपरि है और किसी भी स्थिति में त्वरित राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jan Sampark :"रायवाला में चुनावी माहौल गर्म, भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिता राणा का जनसंपर्क अभियान तेज़"

Tue Jul 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   “जिला पंचायत सदस्य पद की दौड़ में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिता राणा ने आज रायवाला क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में